Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए:आसमान में तिरंगा बनाया, हवा में गोते लगाए; मेरठ में IAF का एयर शो

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में आज पहली बार एयरफोर्स का एयर शो हुआ। इसमें लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 9 हॉक MK-132 विमानों की गड़गड़ाहट से आसमान गूंज उठा। जमीन से महज 200 फीट की ऊंचाई पर विमानों ने धुएं से लकीरें खींचकर तिरंगा बनाया। हवा में गुलाटियां मारीं। लड़ाकू विमान एक-दूसरे से 5 मीटर से भी कम दूरी पर एक साथ उड़े। हवा में कभी सीधे तो कभी पलटियां खाते हुए नीचे आए। करीब 30 मिनट तक हजारों लोग गर्दन ऊपर करके विमानों के स्टंट देखते रहे। तालियां और सीटियां बजाते रहे। जैसे विमान उनके ऊपर आकाश में पहुंचता लोग अपनी जगह पर उछल पड़ते। 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' के नारे लगाते। एयर शो वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम के धुरंधर पायलटों ने किया। 2 दिन चलने वाला एयर शो शनिवार सुबह 10:30 बजे न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शुरू हुआ। 9 लड़ाकू विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी। कल आखिरी दिन एयरशो में भारी संख्या में दर्शकों के उमड़ने की उम्मीद है। खास बात यह है कि सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन पायलट हैं। इनमें से स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह ने विमान उड़ाया, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल ने जमीन (ग्राउंड) से शो का मैनेजमेंट संभाला। एयर शो देखने के लिए 10 से अधिक स्कूलों के छात्र, एनसीसी (NCC) और एनएसएस (NSS) कैडेट्स समेत करीब 10 हजार लोग मौजूद रहे। एयर शो की तस्वीरें देखिए… सूर्यकिरण टीम क्या है? एयर शो से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प ने CNN को व्हाइट हाउस से बैन किया:कहा- फेक न्यूज फैलाते हैं; ऐलान के वक्त पत्रकार वहीं मौजूद थे
    Next Article
    योगी बोले- मैं नौकरी देता जाऊंगा, वह गिनते जाएं:पहले चाचा-भतीजे नौकरियों पर डकैती डालते थे, आज उपदेश दे रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment