Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहिया अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं:सीएमओ ने निरीक्षण में जताई नाराजगी, निर्माण कार्य भी धीमा; सुधार के दिए निर्देश

    4 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनींद्र कुमार ने मंगलवार को लोहिया अस्पताल (पुरुष और महिला) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दोनों ही अस्पतालों में मरीजों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ ने सबसे पहले अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया और बताया कि यह कार्य निर्धारित प्रगति से 15 दिन पीछे चल रहा है। डॉ. कुमार ने संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वॉटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आ रहा था इसके बाद, सीएमओ लोहिया महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पीने के पानी की व्यवस्था की जांच करने पर पाया कि वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आ रहा था, जिस पर उन्होंने फिर से नाराजगी जताई। सीएमएस को व्यवस्थाएं ठीक करने के दिए निर्देश अंत में, सीएमओ ने पुरुष अस्पताल लोहिया का दौरा किया। उन्होंने पोषण निवास केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और चिकित्सकों से भी मरीजों की स्थिति पर बात की। यहां भी ठंडे पानी की व्यवस्था न मिलने पर उन्होंने सीएमएस को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया नवाचार दिवस:औषधीय मसालों से स्वास्थ्य और ऊर्जा विकल्पों पर मंथन ,इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाए इनोवेटिव मॉडल
    Next Article
    एटा में ट्रैक्टर से गिरा किसान, पहिया चढ़ने से मौत:गेहूं बेचकर घर लौटते समय हुआ हादसा, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment