Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेडीज संगीत पर डांस करने पर भाभी की हत्या:रोहतक में पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह, छाती और हाथ काटे

    11 hours ago

    1

    0

    रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही महिला घर आई तो उसने दरात से उस पर हमला किया। उसने मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। हमला करने के बाद जेठ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। महिला के मायके वालों की तरफ से पुलिस के खिलाफ शिकायत दी गई है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पड़ोसियों के घर लेडीज संगीत पर गई रोहतक के रिठाल गांव निवासी सुखबीर फोगाट के पड़ोसियों के यहां शादी है। रविवार रात को उनके लेडीज संगीत था। सुखबीर की पत्नी प्रवेश (39) उनके बुलावे पर वहां गई थी। उसने वहां अन्य महिलाओं के साथ डांस भी किया। घर आते ही जेठी ने दरात से हमला किया परिवार के मुताबिक, जैसे ही प्रवेश वहां डांस करने के बाद लौटी तो घर पर जेठ जसबीर फोगाट ने उससे डांस करने पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। तभी जसबीर घर में रखी दरात उठाकर लाया और अपनी भाभी पर हमला कर दिया। उसने मुंह, पेट और हाथ पर वार किए और फरार हो गया। बच्चे सो रहे थे, पति PGI में था उस समय प्रवेश के तीनों बच्चे घर में सो रहे थे। जबकि उसका पति सुखबीर अपनी मां को इलाज के लिए रोहतक PGI लेकर गया हुआ था। प्रवेश को खून से लथपथ छोड़कर जसबीर फरार हो गया। जब प्रवेश का बेट प्रवेश उठा तो उसकी मां जमीन पड़ी हुई थी। बेटे ने तुरंत अपने मामा को फोन कर सूचना दी। प्रवेश के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे PGI ले गए, वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस सदर थाना पुलिस के मुताबिक, उन्हें एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पति खेती, जेठ फैक्ट्री चलाता है प्रवेश का पति सुखबीर खेती करता है। प्रवेश के तीन बच्चे हैं- शनाया (15), हितेश (14) और श्रेया (10), सभी स्कूल में पढ़ते हैं। आरोपी जसबीर प्रवेश का जेठ है और एक स्टील फैक्ट्री चलाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मणिपुर में प्रदर्शनकारियों-सुरक्षा बलों में झड़प, आंसू गैस छोड़ी:मशाल रैली रोकने पर टकराव हुआ; दो दिन पहले हुई हिंसा में 21 गिरफ्तार
    Next Article
    भोपाल की सड़कों पर उतरीं मंत्री-सांसद और बीजेपी कार्यकर्ता:महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में पद यात्रा; सीएम बोले-नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment