Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LDA देगा डिफाल्टर आवंटियों को राहत:OTS में 18 अप्रैल से करें आवेदन, पेनाल्टी नहीं लगेगी; साधारण ब्याज देकर कब्जा पाएं

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की एकमुश्त समाधान योजना (OTS- One Time Settlement-2026) सैकड़ों डिफॉल्टर आवंटियों के लिए राहत लेकर आई है। इसमें उन आवंटियों को राहत मिलेगी जिन्होंने आवंटन के बाद 2-3 किश्तें जमा कर पाए थे। उसके बाद किश्तें छूटने से ब्याज और पेनाल्टी मिलाकर मूलधन से कई गुना ज्यादा ड्यू हो गया है। आर्थिक दबाव के चलते आवंटियों ने भुगतान बंद कर दिया और फाइलें सालों से लंबित पड़ी हैं। अब OTS योजना के तहत पेनाल्टी में छूट मिलेगी। इसमें आवंटियों को बड़ी राहत देते हुए दंड ब्याज पूरी तरह माफ कर दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ साधारण ब्याज के साथ बकाया जमा करना होगा, जिससे भुगतान करना आसान हो जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 18 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। 300 करोड़ राजस्व जुटाने का लक्ष्य आवंटियों को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोसेसिंग फीस और प्रारंभिक धनराशि जमा करनी होगी। एलडीए कार्यालय में हेल्पडेस्क भी बनाई जाएगी, ताकि आवंटियों को प्रक्रिया में सहायता मिल सके। एलडीए अधिकारियों को इस योजना से करीब 300 करोड़ रुपए के राजस्व जुटने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में आवंटी इस मौके का फायदा उठाकर अपने बकाये का निस्तारण करेंगे। एलडीए इस योजना के जरिए वर्षों से अटके मामलों को खत्म करना चाहता है। इससे जहां प्राधिकरण की वसूली बढ़ेगी, वहीं आवंटियों को भी अपनी संपत्ति नियमित कराने का मौका मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा कलेक्ट्रेट में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाया गया:किसान संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने की कार्रवाई, ड्रोन जब्त
    Next Article
    फर्रुखाबाद में बायोमेडिकल वेस्ट सड़कों पर फैला:कबाड़ गाड़ी से जाते समय गिरा, किशोरियों से बिना ग्लब्स उठवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment