Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेबनान पर एटम बम जैसा बड़ा हमला, हिजबुल्ला ने खाई बदले की कसम

    1 hour ago

    1

    0

    इजराइल लेबनान को तबाह करने पर तुला है। इधर अमेरिका ईरान पर हमले जवाबी कारवाही के नाम पर कर रहा है और फिर सीजफायर पर वापस लौट रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुक-रुक कर लग रही यह चिंगारी किसी धधकती ज्वालामुखी का रूप लेने वाली है। इसी बीच इजराइल ने लेबनान पर एक परमाणु हमले जैसा विस्फोट कर दिया। दक्षिणी लेबनान में इसरली हमले के बाद इतना भीषण विस्फोट हुआ कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे परमाणु धमाके जैसा बताया। अब हिजबुल्ला ने इसराइल से बदले की कसम खाई है और दुनिया से कह रहा है कि जब इजराइल से पलटवार कर बदला लिया जाए तो इसे दो तरीके के नजरिए से ना देखा जाए। इसे भी पढ़ें: आसिम मुनीर को...पाकिस्तान के हमले के बाद तालिबान का बदला शुरूदक्षिणी लेबनान में एक बार फिर इसराइल और हिजबुल्ला के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिखाई देने लगा। रिपोर्टों के मुताबिक इसराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के एक संदिग्ध भूमिगत सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। इसके बाद इतना बड़ा विस्फोट हुआ कि उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि यह परिसर लगभग 200 मीटर लंबा और करीब 25 मीटर गहरा भूमिगत हथियार भंडार का नेटवर्क था। इन रिपोर्टों के मुताबिक इस हमले में बड़ी मात्रा में हथियार और कई भूमिगत लांच शाफ्ट नष्ट किए गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला धमाका इतना विशाल था कि स्थानीय लोगों ने इसकी तुलना परमाणु विस्फोट जैसी ताकत से की। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि धमाके के झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए और उसकी आवाज इसराइल के अंदर तक सुनाई दी थी। यानी यह विस्फोट काफी ज्यादा बड़ा था। इस हमले के बाद हिजबुल्लाह ने बदले की कसम खाई है। इसे भी पढ़ें: Pakistan सरकार का बड़ा फैसला! 10 जुलाई से अवैध अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी के आदेश, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचनासंगठन ने आरोप लगाया कि इसराइल लगातार लेबनान युद्धविराम का उल्लंघन करते जा रहा है। हिजबुल्ला ने कहा है कि वह हर हमले का दस्तावेजीकरण कर रहा है और आत्मरक्षा में जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है। इस हमले के बाद वो जवाबी पलटवार करेगा और पलटवार कहीं ज्यादा होगा। यानी साफ संकेत है कि यह मामला यहीं खत्म होता नजर नहीं आ रहा। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच क्षेत्रीय तनाव कम करने को लेकर बातचीत भी चल रही है और उधर हमले भी किए जा रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक लेबनान मोर्चे पर भी तनाव कम करने की बात इन प्रयासों का एक मजबूत हिस्सा है। दूसरी ओर तेहरान पहले ही संकेत दे चुका है कि यदि लेबनान में इसरली सैन्य अभियान जारी रहता है तो डील तो डील तोड़ेंगे साथ में इजराइल पर हमले फिर तेहरान से किए जाएंगे। इसराइल ने पिछले कई महीनों से दक्षिणी लेबनान में अपने अभियान तेज कर दिए हैं। उसका कहना है कि इन अभियानों का मकसद हिजबुल्ला के सैन्य ढांचे, हथियार भंडार और लॉन्च साइट्स को निशाना बनाना है। वहीं हिजबुल्ला का आरोप है कि हमले युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन है और यदि इन्हें नहीं रोका गया तो जवाबी कारवाई करने का अधिकार वो अपने पास रखता है। Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/international के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से 
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने बॉर्डर पर ताना रूसी रडार, निशाने पर J-20 विमान?
    Next Article
    पाकिस्तान से बदला लेने टूट पड़ा अफगानिस्तान, रूस ने पलटी जंग!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment