Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kudumbashree ने केरलम में शुरू की Campus पहल, छात्राओं को मिलेगी पढ़ाई के साथ कमाई

    1 day ago

    1

    0

    केरलम में महिलाओं के संगठन ‘कुडुंबश्री’ ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ कमाई करने और उद्यमिता कौशल विकसित करने में मदद देने के लिए बृहस्पतिवार को एक नई पहल शुरू की। स्थानीय स्वशासन मंत्री के एम शाजी ने कहा कि संगठन युवाओं को उनके सपने साकार करने में मार्गदर्शन देगा। मंत्री ने कोझिकोड बीच पर ‘कुडुंबश्री एट कैंपस’ परियोजना की राज्यस्तरीय शुरुआत करते हुए कहा कि छात्राओं में आगे बढ़ने की क्षमता है और कुडुंबश्री उन्हें सही दिशा दिखाने में मदद करेगा।उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े महिला संगठनों में शामिल कुडुंबश्री की स्थापना उन महिलाओं ने की थी, जिन्होंने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया। यह पहल युवाओं के तकनीकी कौशल और रचनात्मकता का इस्तेमाल कर उनके सपनों को साकार करने का अवसर देगी। मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के तहत कॉलेजों में उद्यमिता क्लब बनाए जाएंगे, जहां छात्राओं के नए विचारों को व्यावहारिक व्यवसाय में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद ही रोजगार तलाशने के बजाय पढ़ाई के दौरान ही काम का अनुभव और आय अर्जित करने के अवसर देना है। इस पहल के तहत छात्राओं को इंटर्नशिप, मार्गदर्शन, कारोबार की योजना बनाने, डिजिटल मार्केटिंग और वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें स्टार्टअप, आतिथ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी अवसर मिलेंगे।यह परियोजना कला एवं विज्ञान महाविद्यालयों के साथ-साथ पेशेवर संस्थानों की छात्राओं के लिए भी होगी। इसके तहत फिल्म निर्माण, लेखन, डिजाइनिंग, संपादन, सॉफ्टवेयर विकास, ऐप निर्माण, कृषि, हस्तशिल्प, पर्यटन, फैशन और सौंदर्य जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण और उद्यम शुरू करने में सहायता दी जाएगी। शाजी ने कहा कि केरलम में हजारों रिसॉर्ट और होटल हैं, लेकिन उनके संचालन के लिए कुशल पेशेवरों की कमी है।ऐसे में छात्राओं के नए विचार और रचनात्मकता आतिथ्य क्षेत्र में बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को रोजगार से जोड़ना चाहती है, ताकि युवाओं को केरलम में ही अपनी आकांक्षाएं पूरी करने के अवसर मिल सकें। इस परियोजना को लागू करने के लिए कॉलेजों में छात्राओं के विशेष कुडुंबश्री समूह बनाए जाएंगे।इस परियोजना की शुरुआत के मौके पर कालीकट विश्वविद्यालय से संबद्ध 27 कॉलेजों की 200 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मंत्री के साथ बीच पर भ्रमण, नाश्ता और छात्राओं के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prince William के भारत दौरे से जुड़ा 105 साल पुराना इतिहास, 1921 में आए थे प्रिंस एडवर्ड
    Next Article
    आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज, अंतरिम जमानत बरकरार रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment