Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड़गे बोले- महिला आरक्षण संशोधन जल्दबाजी में लाया जा रहा:सरकार आचार संहिता का उल्लंघन कर रही; लोकसभा सीट 543 से 816 करने की तैयारी

    3 hours ago

    2

    0

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार महिला आरक्षण संशोधन और सीटें बढ़ाने की बिल ला रही है। ये आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव के दौरान संसद सत्र बुलाना इसके दायरे में आता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जल्दबाजी में बिल पास करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष के साथ संयुक्त रणनीति बनाने की बात कही। खड़गे ने ये बाते कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। जानकारी सिर्फ प्रधानमंत्री के लेख के जरिए सामने आई है। लंबे समय तक चुप रहने के बाद अब अचानक इस मुद्दे पर सक्रियता दिखाई जा रही है। दरअसल सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का सत्र बुला रही है। इस दौरान संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी है। सरकार महिलाओं को 33% आरक्षण देने के साथ लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव ला सकती है। इसके तहत लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 की जा सकती हैं। बैठक की तीन मुख्य बातें… इसी बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। CWC की बैठक में महिला आरक्षण, परिसीमन और पश्चिम एशिया के हालात पर भी चर्चा हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    114 नए राफेल स्वदेशी मिसाइलों से लैस होंगे:18 जेट फ्रांस में, 96 भारत में बनेंगे; कंपनी ने सोर्स कोड देने से इनकार किया
    Next Article
    11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल:मुस्कुराते हुए निकला, गेट पर पुलिसकर्मी ने हाथ जोड़े; सोनीपत के सतलोक आश्रम में रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment