Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत से लौट रहे किसान की हत्या:बुलेट सवार किसान को घेरकर फावड़े से हमला, सिर पर वार किया

    8 hours ago

    2

    0

    जालौन में शनिवार को 41 साल के किसान की हत्या कर दी गई। खेत से बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे राजेश कुमार सलोनिया को रास्ते में हमलावरों ने घेर लिया। उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव रास्ते में पड़ा मिला। पास में ही बुलेट मोटरसाइकिल गिरी हुई थी और खून लगा फावड़ा भी बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 4 से 5 हमलावरों ने घेरकर किया हमला ग्राम कुसमरा निवासी राजेश कुमार सलोनिया पुत्र नारायण दास सलोनिया शनिवार को खेत से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 4 से 5 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश होने की चर्चा है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फील्ड यूनिट को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। शव के पास पड़ी मोटरसाइकिल और खून लगे फावड़े को भी जांच के दायरे में लिया गया है। सीओ जालौन अजय कुमार सिंह ने बताया- 14 नवंबर को डायल 112 को ग्राम कुसमरा में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पड़ा मिला। उनके सिर पर गंभीर घाव के निशान थे। पास में एक मोटरसाइकिल गिरी हुई थी और खून लगा फावड़ा भी बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती जिले के विधायकों को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए:इन्होंने कुछ काम भी कराया या सिर्फ वादे किए, 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर बताएं
    Next Article
    छठ पर श्रद्धालुओं ने सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया:सोमवार सुबह को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment