Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में पानी लगा रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला:कानपुर देहात में तीन गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से सिर-हाथ पर वार कर हत्या की कोशिश की; दो की तलाश जारी

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में खेत में पानी लगा रहे एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम नौहा नौगांव निवासी शकुन्तला देवी ने 26 दिसंबर 2025 को थाना रसूलाबाद में तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया कि 14 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे उनके पति खेत में पानी लगा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। गाली-गलौज के बाद कुल्हाड़ी से वार आरोप है कि विकास यादव, शीबू यादव, कमलेश यादव और दो अज्ञात लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी से पीड़ित के सिर और हाथ पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। मामले में थाना रसूलाबाद में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर केस में एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं। विषधन तिराहे से तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 अप्रैल 2026 को विषधन तिराहा क्षेत्र से तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास यादव (28), शीबू यादव (25) और कमलेश यादव (46) के रूप में हुई है, जो सभी ग्राम कुशलपुरवा, नौहा नौगांव के निवासी हैं। दो आरोपी अब भी फरार, तलाश जारी पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल दो अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। इस गिरफ्तारी अभियान में चौकी प्रभारी तिश्ती उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, कांस्टेबल सरवरे आलम, सूर्यसेन और अजय पाल सिंह की अहम भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में निषाद पार्टी के कार्यकताओं का विरोध जुलूस:मेंहदावल में एकतरफा कार्रवाई से नाराजगी, हमले और मारपीट की घटनाओं ने पकड़ा सियासी रंग
    Next Article
    CCL-T20 टूर्नामेंट में पटेल प्रापर्टीज, क्रेजी रेंजर्स जीते:रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment