Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में लगी आग से पांच बीघा फसल राख:हमीरपुर में किसान ने जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया, जांच की मांग

    6 hours ago

    2

    0

    हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक किसान की पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में किसान पद्म सिंह को भारी नुकसान हुआ है। किसान ने आशंका जताई है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई है। यह घटना बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव की है। शनिवार देर रात किसान पद्म सिंह के खेत में अचानक आग लग गई। खेत में कटी हुई गेहूं की फसल के चट्टे (ढेर) लगे हुए थे, जिनमें आग लगते ही लपटें तेजी से फैल गईं। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बताया गया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगभग 20 किलोमीटर दूर से पहुंची, लेकिन जब तक दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। पीड़ित किसान पद्म सिंह ने बताया कि घटना से करीब आधा घंटा पहले ही वह ट्रैक्टर लेकर खेत से घर लौटे थे। थोड़ी देर बाद उन्हें सूचना मिली कि खेत में रखी फसल के चट्टों में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल कुछ दिन पहले ही काट ली गई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण भीगने की वजह से उसे सूखने के लिए खेत में ही रखा गया था और अभी मड़ाई नहीं हो पाई थी। किसान ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर उसकी फसल में आग लगाई है। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पद्म सिंह ने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DRM को घाटमपुर स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं मिली:रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के कामों को देखा, बोले- समय पर काम पूरा करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
    Next Article
    सीतापुर कस्तूरबा गांधी छात्रा के आरोप निराधार सिद्ध:3 सदस्यीय टीम ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी, प्रताड़ना का आरोप था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment