Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुशबू की मां बोली- मेरी बेटी की हत्या की गई:कहा- ससुराल वालों ने मरवाया, सीताराम से कोई संबंध नहीं था

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गजपुर में हुए खुशबू हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। खुशबू की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज के लिए बेटी को मरवाया गया है। ससुर हमेशा उसे ताना मारता रहता था। उसके कैरेक्टर पर दाग लगाया जा रहा। सीताराम से उसका कोई संबंध नहीं था। मेरी बेटी ऐसी नहीं थी। उन्होंने ससुराल वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीकर करते थे बवाल- मां रविवार को मृतिका खुशबू की मां शीला देवी ने मीडिया के सामने आई। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 3 साल पहले उपेंद्र से हुई थी। तबसे अक्सर उसे दहेज में कुछ न लाने के लिए ताना मारा जाता था। ससुर और देवर पीकर मारपीट और गाली-गलौज करते थे। सीताराम से संबंध की कोई जानकारी नहीं कई बार ये हुआ था। लेकिन 3 साल में खुशबू के ससुराल से किसी ने उसका सीताराम के उसके संबंध को लेकर कुछ नहीं कहा था। न तो बेटी ही कभी कुछ कहा था। जब ऐसा कुछ था ही नहीं तो क्या बताते ये लोग। मेरी बेटी को दहेज के लिए इन लोगों ने ही मरवाया है। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी को मरने के बाद भी अंतिम बार मुझे देखने नहीं दिया गया। मेरे पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिए लोग। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे देकर पुलिस से यह सब बुलवाया जा रहा है। इस हत्या के पीछे ससुराल वालों की बड़ी साजिश है। उन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। सबको जेल हो। 7 साल पहले पिता की मौत हो गई थी खुशबू की मां ने बताया कि 7 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। मामा के परिवार और गांव वालों ने मिलकर उसकी शादी की। जितना हो सका था उतना सामान दिया गया था। हमेशा उसके लिए उस ताना मारते थे। लेकिन सब कुछ बर्दास्त कर बेटी वहीं रहती थी। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार वहीं इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी सीताराम को कौड़ीराम के सोहगौरा बंधे से पकड़ लिया। पुलिस को देख वह भागने लगा। इसी बीच बाइक से गिरने से एक पैर फैक्चर हो गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पहले पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से समझ लीजिए- 3 साल पहले शादी, पति दुबई में: गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर के कटरा बाजार में प्रकाश गौतम (58) का एक मंजिला मकान है। उनके दो बेटे उपेंद्र (30) और जितेंद्र (26) के साथ हैं। उपेंद्र की शादी 3 साल पहले बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी गांव निवासी खुशबू से हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। उपेंद्र 6 मार्च को नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था। गला रेतकर आरोपी फरार: बुधवार शाम को सीताराम ने खुशबू का गला रेत दिया। खून से लथपथ खुशबू जमीन पर गिर पड़ी। सीताराम मौके से फरार हो गया। परिजन खुशबू को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। आरोपी के एनकाउंटर की मांग करने लगे। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार: सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद परिवार वाले माने। खुशबू के ससुर प्रकाश की तहरीर पर सीताराम पर केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। बाद में गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में खुशबू का अंतिम संस्कार किया गया। अब पढ़िए पुलिस पूछताछ में क्या-क्या खुलासे हुए- SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया- घरवालों से पूछताछ में पता चला कि उपेंद्र से शादी के बाद से ही खुशबू और सीताराम की बातचीत होती थी। देवर का दोस्त होने के नाते सीताराम अक्सर घर आता जाता रहता था। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी। फिर अफेयर हो गया। खुशबू के घरवालों को इसकी भनक लग गई। इसको लेकर खुशबू के ससुर प्रकाश ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की लेकिन, बात नहीं बनी। 1 अप्रैल को खुशबू के देवर जितेंद्र ने अपने दोस्त आरोपी सीताराम को घर बुलाया। भाभी खुशबू के सामने बात की। कहा- परिवार की गांव में बदनामी हो रही है। अब जो भी रिश्ता है, वह खत्म करो। आज से दोनों एक-दूसरे से मतलब नहीं रखोगे। सीताराम से कहा कि आज के बाद तुम मेरे घर नहीं आओगे। सीताराम ने हामी भर दी। फिर जितेंद्र गंगा जल लेकर आया। उसने खुशबू और सीताराम से कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर दोनों लोग कसम खाओ। इस पर सीताराम भड़क गया। मगर खुशबू ने अपने हाथ में गंगा जल लेकर कसम खा ली। यह सुनते ही सीताराम ने खुशबू पर हमला कर दिया। फिर भागने लगा। लहूलुहान भाभी को बचाने चक्कर में जितेंद्र आरोपी को पकड़ नहीं पाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RO/ARO परीक्षा में अमेठी के दो युवा टॉप-10 में:शिवांशु शर्मा ने 6वीं तो शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की
    Next Article
    वाराणसी में युवती की फोटो वायरल करने की धमकी, FIR:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, मुलाकात के दौरान ली निजी फोटो, गुजरात में करता है काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment