Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुर्जा विधायक बोलीं–नंबर देना मेरा काम नहीं, जनता देगी:खुर्जा में पॉटरी उद्योग को मजबूती दिलाई; 4 किमी लंबा मिनी बाईपास जरूरी

    23 hours ago

    1

    0

    बुलदंशहर की खुर्जा (सुरक्षित) सीट से पहली बार विधायक बनीं मीनाक्षी सिंह ने अपने काम गिनाए। उनका कहना है कि 50 साल से जो सड़क नहीं बनी उसे बनवाया गया। सड़कों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। मुझे जनता का सेवक बनकर रहना है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब: नंबर देने का काम मेरा नहीं है। मैं तो जनता की सेवक हूं। नंबर देना जनता का काम है। मुझे तो केवल जनता की सेवा करनी है। जनता ही तय करेगी कि मुझे कितने नंबर देने हैं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: मेरा हमेशा से यही मकसद रहा है कि मैं पूरी समर्पित भावना के साथ जनता के विकास के लिए काम करूं। मैंने 108 करोड़ रुपए की लागत से खुर्जा–पहासू–छतारी मार्ग का निर्माण कराया है। इसके अलावा खुर्जा–शिकारपुर रोड का भी निर्माण कराया गया है। यह मार्ग करीब 40–50 साल से नहीं बना था। करीब 22 करोड़ रुपए की लागत से इसे स्वीकृत कराकर बनवाया गया। इसके अलावा जीटी रोड पर अगवाल फाटक से कैलाश हॉस्पिटल तक 4 लेन डिवाइडर रोड का निर्माण कराया गया, जिस पर करीब 22 करोड़ रुपए की लागत आई। इसके साथ ही लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय भी स्वीकृत कराया गया। यह मेरी बड़ी उपलब्धियों में से एक है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाईं? जवाब: ऐसे दो काम हैं, जो बहुत जरूरी हैं। पहला खुर्जा–जेवर रोड से कैलाश हॉस्पिटल तक करीब 4 किमी लंबा मिनी बाईपास बनना है। इसका निर्माण बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे शहर की जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। दूसरा गांधी रोड से पहले तेलियाघाट पर ओवरब्रिज का निर्माण होना जरूरी है। अब मैं इन दोनों कामों पर ज्यादा फोकस करूंगी। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदार हैं? जवाब: हां, बिल्कुल। जनसेवा का अवसर मुझे हर बार मिले, यही मेरी इच्छा है। हम पूरी तैयारी के साथ काम कर रहे हैं और जनता का हमें पूरा समर्थन मिल रहा है। सवाल: इस बार चुनावी माहौल कैसा रहेगा? जवाब: इस बार माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। हाल ही में हुए होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे माहौल साफ नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव:गर्दन पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article
    प्रतापगढ़ में अलविदा जुम्मा नमाज शांतिपूर्ण हुआ:एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ मिश्रित क्षेत्रों में किया पैदल मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment