Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाने में मक्खी की शिकायत करने पर कस्टमर को पीटा:लखनऊ में ढाबा मालिक ने कर्मचारियों के साथ 5 युवकों पर जानलेवा हमला किया

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित पकरी पुल के पास एक ढाबे पर खाने में मक्खी निकलने पर विवाद हो गया। 5 युवकों पर ढाबा संचालक और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। सेक्टर- एक एलडीए कॉलोनी आशियाना निवासी सूर्य मणि शुक्ला 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 अपने दोस्तों अनुराग मणि त्रिपाठी, सूर्य करण शुक्ला, अंकित शुक्ला और मनोज जोशी के साथ पाल चिकन कॉर्नर ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। आरोप है कि खाने में मक्खी-मच्छर पड़े होने की शिकायत करने पर ढाबा मालिक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। शिकायत करने पर भड़का ढाबा मालिक पीड़ित ने जब खाना बदलने और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के तहत शिकायत करने की बात कही तो ढाबा संचालक ने 10-12 अज्ञात लोगों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर तवा, चाकू, लोहे की रॉड, पाइप और ईंट से हमला कर दिया। हमले में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गहरी चोट लगने से तेज ब्लीडिंग होने लगी और कुछ समय के लिए सभी बेहोशी की हालत में पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से 112 नंबर पर कॉल की गई। ढाबा बंद कर फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही आरोपी ढाबा बंद कर फरार हो गए। घायलों को पहले लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए एसजीपीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया। सूर्य करण शुक्ला के सिर में करीब 12 और कान में 4 टांके लगे हैं, जबकि सूर्य मणि शुक्ला के सिर में 6 और कान में करीब 6 टांके आए हैं। अनुराग मणि त्रिपाठी के सिर में भी लगभग 6 टांके लगाए गए हैं। मामले में इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह का कहना कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा डीएम ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर सख्त निर्देश:देर और लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई, शासकीय धन की क्षति से बचें
    Next Article
    मंत्री नंदी बोले-कांग्रेस-सपा मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं:कहा- बंगाल में TMC गुंडों पर कार्रवाई होगी, अग्रवाल सभा के सिनेमा हाल का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment