Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेकड़ा में फर्जी अवैध क्लीनिक के संचालन का आरोप:सीएमओ बोले- शिकायत मिलने पर कराएंगे जांच

    20 hours ago

    2

    0

    बागपत के खेकड़ा तहसील क्षेत्र में एक फर्जी डॉक्टर द्वारा अवैध क्लिनिक चलाने का मामला सामने आया है। एक युवक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति बिना किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा है। शिकायतकर्ता युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी व्यक्ति के पास कोई वैध मेडिकल डिग्री नहीं है। इसके बावजूद वह मरीजों का इलाज कर रहा है, जिससे उनकी सेहत और जान को खतरा हो रहा है। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि गलत उपचार के कारण कई मरीजों की हालत बिगड़ चुकी है, लेकिन डर के कारण कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि जब इस अवैध क्लिनिक के खिलाफ आवाज उठाई जाती है, तो आरोपी लोगों को धमकाता है। इससे स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है और वे शिकायत करने से कतरा रहे हैं। युवक ने सीएमओ से इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराने और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस संबंध में, सीएमओ डॉ. तीरथलाल का कहना है कि उन्हें अभी तक यह शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतरराष्ट्रीय जुआ-असलहा सप्लाई गैंग का भंडाफोड़:6 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख 91 हजार रुपए कैश और पिस्टल-तमंचा बरामद
    Next Article
    प्रतापगढ़ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:13 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment