Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU- प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोपी डॉक्टर के इंक्रीमेंट पर रोक:दूसरे डॉक्टर को मिली चार्जशीट, कार्य परिषद की बैठक में कई फैसलों पर मुहर

    5 hours ago

    2

    0

    KGMU में एक विभाग के अध्यक्ष पर प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप सही पाए गए हैं। लिहाजा उनकी दो इंक्रीमेंट पर रोक लगा दी गई है। वहीं दूसरे विभाग के डॉक्टर पर मरीज को बाहर की दवा लिखने के आरोप में चार्ज शीट देने का फैसला हुआ है। वहीं अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति के अवकाश व ज्वाइनिंग संबंधी मामले को राजभवन के सुपुर्द करने का फैसला हुआ है। बुधवार को कुलपति डॉ.सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में KGMU कार्यपरिषद की बैठक हुई। बैठक में आधा दर्जन से ज्यादा मामले रखे गए। इसमें प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में फंसे एक विभाग के अध्यक्ष पर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। निजी अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस करने के आरोप लगे विभागाध्यक्ष पर ठाकुरगंज के निजी अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस करने के गंभीर आरोप लगे थे। मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने विभागाध्यक्ष का वीडियो, पर्चे KGMU को मुहैया कराए थे। शिकायत के आधार पर KGMU प्रशासन ने जांच कराई थी। जांच में प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप सही मिले थे। KGMU कार्यपरिषद ने आरोपी विभागाध्यक्ष के दो इंक्रीमेंट रोकने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी है। दूसरे डॉक्टर को मिली चार्जशीट वहीं, एक अन्य विभाग के डॉक्टर पर मरीज को बाहर की दवा लिखने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच में आरोप सही मिले हैं। जांच कमेटी की संस्तुति के आधार पर कार्यपरिषद ने आरोपी डॉक्टर को चार्जशीट देने का फैसला सुनाया है। इसी प्रकार अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति के अवकाश संबंधी मामला राजभवन के सुपुर्द करने का फैसला कार्यपरिषद ने सुनाया है। पूर्व कुलपति ने तीन साल की छुट्टी की अनुमति ली थी। इसी दौरान राज्यपाल ने कुलपति का कार्यकाल छह माह और बढ़ा दिया था। लेकिन पूर्व कुलपति ने अवकाश आगे बढ़ाने के लिए नियमानुसार KGMU में अर्जी नहीं दी थी। करीब तीन माह से उनकी ज्वाइनिंग का मसला लटका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1972 के बाद पहली बार चांद की ओर जाएंगे इंसान:10 दिन में चांद का चक्कर काटकर लौटेंगे, आज लॉन्च होगा आर्टेमिस-II मिशन
    Next Article
    लखनऊ में एम्बुलेंस में तड़पता रहा मरीज:बलरामपुर अस्पताल में इलाज शुरू करते ही तोड़ा दम, गोरखपुर से आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment