Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या चाहते हो मेरे घर बुलडोजर चल जाए ?:गोरखपुर पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने OP राजभर को घेरा, शायराने अंदाज में BJP पर कसा तंज

    4 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व में रहे कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने खास तौर पर बीजेपी और ओपी राजभर पर तीखा हमला बोला। नसीमुद्दीन सिद्दीकी गोरखपुर में “भारतीय सर्व धर्म एकता संघ” द्वारा आयोजित “एक शाम देश की एकता के नाम” कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। दैनिक भास्कर से बातचीत में सिद्दीकी ने ओपी राजभर को आड़े हाथ लिया। उन्होंने बोलते हुए ये भी कहा कि क्या मेरे भी घर बुलडोजर चलवा दोगे क्या? सवाल: ओपी राजभर आपको दगा हुआ कारतूस कहते हैं, इसपर आप क्या कहेंगे? जवाब: देखिए राजभर पहले बहुजन समाज पार्टी में थे और मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। उन्होंने कहा कि राजभर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह किसी के लिए भी कुछ भी कह सकते हैं। सिद्दीकी ने कहा कि- जवाब मैं भी दे सकता हूं। लेकिन मेरी परवरिश और संस्कार ऐसी भाषा की अनुमति नहीं देता। बसपा पर सीधे जवाब से बचे जब उनसे 2027 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि बसपा और कांग्रेस दोनों विपक्ष की पार्टियां हैं। मेरा मानना है कि असली सवाल सत्ता में बैठी सरकार से होना चाहिए। बीजेपी सरकार पर उठाए सवाल सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और बेटियों के साथ घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार इस मुद्दे पर कमजोर नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, रोड एक्सीडेंट और हत्या जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। इसी दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा:- “महसूस ये होता है, ये दौर तबाही है, शीशे की अदालत में पत्थर की गवाही है, दुनिया में कहीं इसकी तफसील नहीं मिलती, कातिल ही मुहाफिज है, कातिल ही सिपाही है।” 2027 में सपा की सरकार का दावा सिद्दीकी ने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को याद करते हुए कहा कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता और उनका योगदान हमेशा अहम रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुलंदशहर पहुंचे:कहा- दुनिया में कहीं भी अशांति हो, यह सबके लिए खतरा
    Next Article
    भारतेंदु नाट्य अकादमी मना रही 50वीं वर्षगांठ:लखनऊ में 5 अप्रैल से शुरू होगा भव्य रंगमंच उत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment