Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किदवई नगर में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना:वैदिक मंत्रोच्चार से हुई प्रतिष्ठा; जयकारों के साथ निकली प्रभात फेरी

    50 minutes ago

    1

    0

    किदवई नगर के मार्बल मार्केट स्थित धर्म बगिया में कानपुर दक्षिण के पहले भगवान श्री जगन्नाथ जी के मंदिर की स्थापना बड़े हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। श्री जगन्नाथ जी भक्त परिवार (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान और महाप्रसाद कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे एक भव्य प्रभात फेरी और क्षेत्रीय मंदिरों के भ्रमण के साथ हुआ। इस दौरान 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और बड़ी संख्या में भक्तों ने इसमें हिस्सा लिया। इसके पश्चात, दोपहर 2:30 बजे विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री जगन्नाथ जी के मंदिर की प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अनुष्ठान से पूरा परिसर आध्यात्म और भक्ति से सराबोर हो गया। वहीं, शाम 4 बजे से विशाल महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया। विधायक, साधु-संतों और व्यापारियों ने लिया आशीर्वाद इस पावन अवसर पर किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी, गूगल गोल्डन बाबा और जूना अखाड़ा नंबर-1 के महामंडलेश्वर मनोजानंद गिरी जी महाराज ने विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी यू.बी. सिंह, अलंकार ओमर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजक मंडल ने पधारे हुए सभी साधु-संतों, अतिथियों और भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में बल्कर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौत:पति गंभीर घायल, बेटे की दवा कराकर लौट रहा था परिवार
    Next Article
    कैब ड्राइवर से मारपीट के विरोध पर पड़ोसी का हमला:अरुण शर्मा के सिर में लगे छह टांके, CCTV वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment