Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किदवई नगर में हाईस्कूल की छात्रा संग गैंगरेप, 2 अरेस्ट:जबरन अपने दोस्त के घर ले गया साथी छात्र, बंधक बनाकर किया रेप

    10 hours ago

    2

    0

    किदवई नगर में हाईस्कूल की छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ पढ़ने वाले किशोर छात्र ने ही अपने दोस्त के मिलकर घटना को अंजाम दिया। छात्रा के घर से गायब हो जाने के बाद परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात घर से अचानक लापता हो गई थी किशोरी किदवई नगर में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के एक स्कूल से हाईस्कूल की छात्रा थी। हाल ही में आए परिणाम में छात्रा ने 70 फीसदी अंक हासिल करके प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उसका आरोपी दोस्त फेल हो गया। छात्रा के परिवार वालों के मुताबिक बुधवार की रात करीब 2:30 बजे उनकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई, जिसकी वह तलाश कर रहे थे। रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों से जानकारी करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह घर पहुंची और आपबीती बताई। उसने बताया कि उसका आरोपी दोस्त, उसे इलाके में रहने वाले साथी विष्णु के घर ले गया, जहां उसे बंधक बना लिया गया। बंधक बनाने के बाद दोनों ने उसके साथ जबरन रेप किया। नाबालिग को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके परिवार वालों को जान से मार देंगे। किदवई नगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी विष्णु को जेल भेज दिया जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह इटावा भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया:: चार चोर गिरफ्तार, 1.91 लाख रूपए नकद और चोरी का सामान बरामद
    Next Article
    फाइनल में किशनी किंग्स ने पांच विकेट जीत दर्ज की:93 रन चेज कर किशनी किंग्स बनी चैंपियन, आशीष यादव चमके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment