Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोतवाली से कुतुबखाना तक सड़कों पर उतरी भारी पुलिस फोर्स:शादियों के सीजन में उमड़ रही भारी भीड़ के बीच सीओ सिटी ने संभाली कमान, अराजक तत्वों को कड़ा संदेश

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली की कोतवाली पुलिस ने आज शहर के व्यस्त इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ सिटी आशुतोष शिवम के नेतृत्व में पुलिस बल ने कोतवाली से लेकर कुतुबखाना तक पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार में मौजूद व्यापारियों और खरीदारी करने आए आम लोगों से सीधा संवाद किया। पुलिस की इस सक्रियता को देखकर स्थानीय लोगों ने भी राहत महसूस की और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने के लिए पुलिस टीम की सराहना की। बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कोतवाली और कुतुबखाना का इलाका शहर का सबसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र माना जाता है, जहां हर समय हजारों लोगों की आवाजाही बनी रहती है। भीड़भाड़ वाले इन रास्तों पर अक्सर छेड़खानी और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मुख्य बाजार की गलियों में गश्त कर जनता को यह संदेश देने की कोशिश की कि उनकी सुरक्षा के लिए बरेली पुलिस हर समय मुस्तैद है। पुलिस की मौजूदगी से सड़क पर चलने वाले राहगीरों, विशेषकर महिलाओं ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। अराजक तत्वों पर नकेल और निगरानी सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि इस तरह की पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों के मन में कानून का डर पैदा करना और नागरिकों के बीच विश्वास जगाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शादियों का सीजन होने के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी बढ़ गई है। दोपहर की भीषण गर्मी के चलते दिन में भले ही सन्नाटा रहता हो, लेकिन शाम होते ही कुतुबखाना और आसपास के बाजारों में भारी भीड़ जमा हो जाती है। व्यापारिक गतिविधियों पर पुलिस की नजर कुतुबखाना से कोतवाली के बीच कपड़े, जूते, क्रॉकरी और श्रृंगार के सामान का बड़ा बाजार है, जहां दूर-दराज से लोग खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस की मौजूदगी से असमाजिक तत्वों में भय बना रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात में तेज हवाओं से बदला मौसम:गाजियाबाद में रात में शहर के आधे इलाके में बिजली गुल
    Next Article
    अयोध्या में अवैध मीट दुकानों पर छापा:6 दुकानें कराया बंद, कार्रवाई देख कई संचालक भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment