Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोतवाली में खुद को आग लगाने वाली रेसलर की मौत:फौजी पर रेप की FIR कराई, इंस्पेक्टर के सामने आत्मदाह किया था

    10 hours ago

    1

    0

    बिजनौर कोतवाली के अंदर खुद को आग लगाने वाली महिला रेसलर की मौत हो गई। दिल्ली के सफदरगंज में 8 दिन वह जिंदगी मौत से जूझती रही। सोमवार रात 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। रेसलर ने फौजी पर शादी का झांसा देकर रेप की एफआईआर कराई थी। उस पर कोई कार्रवाई न होने से परेशान होकर 21 जून की रात साढ़े 10 बजे शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर अमर सिंह राठौर के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। कोतवाली में आत्मदाह से हड़कंप मच गया था। पुलिसवालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। वह 60% झुलस गई थी। पहले मेरठ और फिर 22 जून को दिल्ली रेफर किया गया था। युवती की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। आज दिल्ली में पोस्टमॉर्टम के बाद शव बिजनौर लाया जाएगा। पुलिस मामले में आरोपी फौजी सौरभ के चाचा को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ने 22 जून को ही कोतवाली प्रभारी को सस्पेंड कर दिया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दावा किया था कि रेसलर को उसके सौतेले पिता ने पेट्रोल लाकर दिया था। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… युवती बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उम्र 25 साल थी। M.Sc की पढ़ाई की थी। जिला स्तरीय रेसलर थी। पिता होमगार्ड थे। काफी समय पहले डीएम आवास पर हुए गोलीकांड में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मां ने दूसरी शादी नरेश कुमार से कर ली। युवती का एक भाई भी है। नवंबर 2025 में शहर कोतवाली के स्वाहेड़ी मोहल्ले के रहने वाले सेना के जवान सौरभ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में एफआईआर कराई। इसमें बताया था कि दोनों की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों काफी करीब आ गए। सौरभ ने रेसलर से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। एसपी अभिषेक झा के मुताबिक, युवती ने फौजी सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी थी। इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले में सौरभ ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा था। दोपहर में थाने आई, रात को आग लगा ली आरोपी सौरभ पर एक्शन न होने पर रेसलर 21 जून (रविवार) की दोपहर अपनी मां के साथ शहर कोतवाली पहुंची थी। वह पुलिस से लगातार सौरभ पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाकर घर भेज दिया था। इसके बाद वह रविवार रात 10:45 बजे फिर थाने पहुंची और फौजी की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी, तो उसने इंस्पेक्टर के चैंबर में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। सूचना पर एसपी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली थी। आरोपी और उसका भाई भी सेना में आत्मदाह के बाद युवती की मां की तहरीर पर फौजी सौरभ, उसके भाई गौरव सहित 6 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। सौरभ का भाई भी सेना में है। दोनों की तैनाती जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई थीं। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया- पुलिस की टीमें जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना मुख्यालय पहुंच गई हैं। दोनों आरोपी भाइयों की गिरफ्तारी के लिए सेना के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत:27 यात्री घायल, बस 8 फीट पिचकी, SSP बोले- ड्राइवर नहीं, कंडक्टर चला रहा था मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। यात्री बस में फंस गए। एक युवक का शव खिड़की से लटक गया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:फिरोजाबाद में टैंकर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंदा...मौत, बेटी उछलकर 6 फिट दूर गिरी, एक घंटे सड़क जाम
    Next Article
    बहराइच में ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हत्या:घर से फोन आने पर बाइक से निकले थे, 4 किमी दूर नहर किनारे मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment