Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्तों को बोरे में भरकर नगर पंचायत ऑफिस पहुंचे लोग:अधिकारी की टेबल पर छोड़े; VIDEO, आवारा कुत्तों से परेशान थे लोग, नासिक का मामला

    2 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर युवा सेना के कार्यकर्ता 2 कुत्तों के बच्चे लेकर निफाड़ नगर पंचायत ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने दोनों बच्चों को अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर छोड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आवारा कुत्तों को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। घटना के वीडियो में युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रांधवे नजर आ रहे हैं। युवा सेना, शिवसेना की युवा शाखा है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… प्रदर्शन के दौरान रांधवे नोटों से बनी माला भी लेकर आए थे कार्यालय लाने से पहले कुत्तों के बच्चों को छोटे-छोटे बोरे में रखा गया था। प्रदर्शन के दौरान रांधवे ने अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर नोटों से बनी माला भी रखी। यह प्रदर्शन निफाड़ शहर और आसपास के इलाकों में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को परेशानी हो रही है। उनका दावा है कि कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। बार-बार शिकायत और प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रांधवे ने आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान चलाने, उन्हें पकड़ने की उचित व्यवस्था करने और उनकी संख्या नियंत्रित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई दिनों से समस्या उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब तक 73 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी निफाड़ नगर पंचायत ने आवारा कुत्तों की संख्या कम करने के लिए अभियान चलाया है। अब तक 73 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। इसके लिए दो बार टेंडर भी जारी किए गए हैं। अधिकारी धीरज भामरे ने लोगों से इस काम में सहयोग करने की अपील की है। निफाड़ के उपजिला अस्पताल में रोजाना 5-6 लोग कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचते हैं। हर महीने 100 से ज्यादा डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। यह जानकारी डॉक्टर राजीव ने दी। ---------------- ये खबर भी पढ़ें…. पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला:7 कुत्तों ने 43 सेकेंड तक काटा, सिर में 80 टांके; चीख सुनकर लोगों ने बचाया पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेंगलुरु-लव मैरिज से नाराज परिवार ने लड़की को किडनैप कराया:कार से भागते समय 6 लोगों को मारी टक्कर, 4 लोग राजस्थान से आए थे
    Next Article
    कौन-सी 3 चीजों से समझौता नहीं करते मोदी:किससे अपना दुख साझा करते हैं; 76वें जन्मदिन पर PM मोदी की पर्सनल जिंदगी के किस्से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment