Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुट्‌टू के आटे की पकौड़ी खाकर ADM बीमार:बागपत में खाद्य विभाग ने मारे छापे, उल्टी-चक्कर के बाद अस्पताल में रसोइया के साथ भर्ती

    4 hours ago

    1

    0

    बागपत में नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी खाने से अपर जिलाधिकारी (एडीएम) की तबीयत बिगड़ गई। एडीएम शिव नारायण और उनके रसोइया को उल्टी व चक्कर आने लगे, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीएम के बीमार होने से खाद्य विभाग एक्टिव हुआ और कुट्टू का आटा बेचने वाली कई दुकानों पर छापेमारी की। उधर, जिले के अलग-अलग हिस्सों में भी कुट्टू की पकौड़ी खाने से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और चक्कर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी एडीएम की हालत स्थिर डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि एडीएम ने नवरात्रि का व्रत रखा था। उन्होंने कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। एडीएम समेत 10 लोगों को उल्टी और डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों का इलाज जारी है। पूरी तरह ठीक होने तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। विभाग ने कुट्टू आटा की सैपलिंग की, लोगों को चेताया घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने बागपत के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। कुट्टू के आटे के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। लोगों को दी सावधानी की सलाह प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि व्रत में इस्तेमाल होने वाले आटे की शुद्धता और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। साथ ही बिना जांचे-परखे खाने की चीजें न खरीदें और न ही खाएं। संदिग्ध या खराब खाने से दूरी बनाएं। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सहायक खाद्य आयुक्त डीपी सिंह ने बताया- गौरीपुर मोड़ पर स्थित एक दुकान पर छापेमारी की है। दुकान को बंद कराया गया है। कूट्टू के आटे के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं बड़ौत क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने दो दुकानों पर छापेमारी की है। सूचना के अधिकार पर अलग-अलग क्षेत्र में निरंतर छापेमारी की जाएगी। आइए जानते हैं क्या है कुट्टू का आटा कुट्टू का आटा प्रोटीन और फाइबर का रिच सोर्स है। ये आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो व्रत के दौरान एनर्जी और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में मददगार है। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम कुट्टू के आटे की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए- कुट्टू के आटे के हेल्थ बेनिफिट्स ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें - सेहत के लिए खतरनाक है मिलावटी कुट्टू का आटा:व्रत में खरीदते वक्त रखें खास ध्यान, घरेलू टिप्स से जाचें आटा शुद्ध है या नहीं कुट्टू और सिंघाड़े का आटा जैसी व्रत में खाई जाने वाली चीजों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। यह न केवल व्रत के लिए, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। हालांकि हर साल कुट्टू के आटे में मिलावट की शिकायतें भी सामने आती हैं। इसलिए कुट्टू के आटा खरीदने से पहले बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही घर पर कुछ आसान तरीकों से इसकी शुद्धता की जांच की जा सकती है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन:राष्ट्रपति बोलीं- नर सेवा ही नारायण सेवा है, रोगी अब इलाज से वंचित नहीं रहेगें
    Next Article
    लखनऊ में पति-पत्नी और बेटे ने जहर खाया:मां-बेटे की मौत; जेब में सुसाइड नोट, घर के बाहर 5 पेज का नोटिस मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment