Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कटका क्लब ने गौरैया संरक्षण के लिए जलपात्र, घोंसले लगाए:सुल्तानपुर में 'गौरैया आओ मेरे देश' अभियान के तहत पहल

    19 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के कटका क्लब सामाजिक संस्था ने उमरी (नगरहवा) सुदनापुर बाजार में 'गौरैया आओ मेरे देश' अभियान के तहत पक्षियों के संरक्षण के लिए एक सराहनीय पहल की है। इस पहल के अंतर्गत, बाजार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए जलपात्र स्थापित किए गए और उनके रहने के लिए घोंसलों की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व विभु शुक्ल ने किया। संस्था के प्रदेश प्रभारी डॉ. ऋषभदेव शुक्ला ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण गौरैया जैसे छोटे पक्षियों की संख्या लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल जागरूकता फैला रहा है, बल्कि लोगों को पक्षी संरक्षण के प्रति प्रेरित भी कर रहा है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में जलपात्र रखें तथा पक्षियों के लिए सुरक्षित व अनुकूल वातावरण बनाने में सहयोग करें। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों को बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में बृजेंद्र मिश्र, रवि शंकर शुक्ल, राघवेन्द्र शुक्ला, सौम्य शुक्ला, डॉ. शिखा शुक्ला, श्रेया शुक्ला, राजकुमारी शुक्ला, सुशांत शुक्ला, शुभांशी शुक्ला, शौर्य शुक्ला और तेजस्व शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर साधा निशाना:बोले- उनके सरकार बनाने के सपने को घाट तक पहुंचा देंगे, वहीं दफन हो जाएंगे
    Next Article
    तीन करोड़ की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार:कांधला में पुलिस और नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई, 565 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment