Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृष्णानगर में तीन बहनों से छेड़छाड़:शिकायत पर भाई पर ईंट से हमला, आरोपी हिरासत में

    3 hours ago

    1

    0

    कृष्णानगर इलाके में तीन बहनों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत लेकर पहुंचे उनके भाई पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि एक युवती ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को वह अपनी दो बहनों के साथ किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अश्वनी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कनौसी रेलवे फाटक के पास अश्वनी ने उनका रास्ता रोका और छेड़छाड़ करने लगा। जब बहनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घर पहुंचकर बहनों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनका भाई आरोपी अश्वनी के घर शिकायत लेकर पहुंचा। शिकायत करने पर अश्वनी ने भाई पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अश्वनी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर जिलास्पताल में इमरजेंसी यूनिट सोमवार से शुरू:सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा त्वरित उपचार, 2022 से था तैयार
    Next Article
    मंझनपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक इंद्रजीत या कोई और:भाजपा से वीरेन्द्र कुमार या लाल बहादुर, बसपा से मोतीलाल या शैलेन्द्र कौन है आपकी पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment