Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृष्णा पासवान का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मंत्री बनने का सफर:गरीबी और संघर्षभरी रही जिंदगी; खुद फावड़े से सड़क चेक की

    23 hours ago

    1

    0

    योगी कैबिनेट का रविवार को दूसरी बार विस्तार हुआ। 6 नए मंत्री बनाए गए हैं। इनमें कृष्णा पासवान भी शामिल हैं। यूपी सरकार में राज्यमंत्री बनीं 60 साल की कृष्णा पासवान की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी जैसी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मंत्री बनने का सफर तय करने वाली कृष्णा पासवान कभी साइकिल से चलती थीं। जिला पंचायत सदस्य से राजनीति में कदम रखा। अब फतेहपुर की खागा सीट से चौथी बार विधायक हैं। फरवरी, 2026 में वह तब ज्यादा चर्चा में रहीं, जब उन्होंने क्वॉलिटी चेक करने के लिए खुद फावड़ा लेकर सड़क खोद डाली थी। कृष्णा पासवान को मंत्री बनने से पहले कितने संघर्ष करने पड़े? योगी सरकार ने उन पर भरोसा क्यों जताया? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 10वीं तक पढ़ाई, फिर शादी कृष्णा पासवान का जन्म 1 अगस्त, 1963 को फतेहपुर जिले के पिलखिनी गांव में एक दलित (पासी) परिवार में हुआ था। पिता दर्शन पासवान खेतिहर मजदूर थे। परिवार की आर्थिक स्थिति की वजह से वह सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ पाईं। 25 मई, 1980 में जब कृष्णा 17 साल की थीं, तभी उनकी शादी श्रीपाल पासवान से हो गई थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से 1985 में कृष्णा गोपालपुर कुसुंबी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गईं। वह बैठकों में साइकिल से जाती थीं। इस वजह से उन्होंने क्षेत्र की गरीबी, शिक्षा और स्वास्थ्य समस्याओं को करीब से देखा है। फावड़ा लेकर सड़क खोदने से आईं चर्चा में कृष्णा ने फरवरी- 2026 में सड़क निर्माण में हो रही धांधली को रंगेहाथ पकड़ने के लिए खुद फावड़ा उठा लिया था। गांववालों ने ऐमापुर से रतनपुर के बीच 38 लाख की लागत से बन रही 2.2 किमी सड़क की क्वॉलिटी पर सवाल उठाए थे। शिकायत पर कृष्णा पासवान मौके पर पहुंचीं और फावड़ा लेकर सड़क खोदने लगीं। सड़क की हालत ऐसी ती कि वह हाथ से ही उखड़ जा रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था। कृष्णा ने अधिकारियों से बात करके सड़क निर्माण का काम बंद कराया। इसके बाद ठेकेदार और PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंची थी। पासी समाज को साधने कृष्णा को बनाया मंत्री यूपी के दलितों में जाटव के बाद पासी समाज की सबसे ज्यादा आबादी है। प्रदेश में करीब 6% यानी 1.20 से 1.30 करोड़ के बीच पासी समाज के लोग हैं। प्रदेश की 35 से 40 सीटों पर पासी समाज निर्णायक असर रखता है। लंबे समय तक पासी समाज में बसपा की पैठ थी। भाजपा ने 2014 के बाद पासी समाज को साधने की कोशिश शुरू की। केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी बांसगांव लोकसभा से आने वाले कमलेश पासवान मंत्री हैं। अब यूपी में भाजपा कृष्णा पासवान को मंत्री बनाकर अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है। वहीं, सपा अयोध्या सांसद अवधेश पासी के जरिए इस वर्ग को साधने की कोशिश में जुटी है। लखनऊ-प्रयागराज समेत इन जिलों में पासी समाज का असर यूपी के करीब 14 जिलों में पासी समाज का ज्यादा असर है। इनमें लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर और गोरखपुर शामिल हैं। कृष्णा पासवान योगी मंत्रिमंडल में पासी समाज से बनने वाली पहली मंत्री हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री बने, 2 का प्रमोशन, शपथ के बाद राज्यपाल-सीएम के पैर छुए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहीं कृष्णा पासवान भी मंत्री बनीं यूपी की योगी कैबिनेट का 10 मई को दूसरी बार विस्तार हुआ। 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री मिलाकर 6 नए सदस्य शामिल हुए। वहीं 2 राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। राजभवन में रविवार को आयोजित समारोह में सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली। इसके बाद सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय ने शपथ ली। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पूरी खबर पढें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण सिंह की कुश्ती में एंट्री, रेसलर विनेश फोगाट बाहर:छलका दर्द- जिंदगी फंसी है मझधार में; VIDEO में टकराव देखिए
    Next Article
    IPS अजय पाल को धमकाने वाले नेता ने माफी मांगी:बोले- मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं; पहले कहा था- घसीटकर बंगाल लाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment