Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा:बाराबंकी में दिनदहाड़े वारदात; पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

    1 day ago

    2

    0

    बाराबंकी के रामसनेहीघाट में शुक्रवार दोपहर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। साइकिल से घर जा रही किशोरी के साथ बाइक सवार अधेड़ ने अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी दोपहर में साइकिल से अपने घर लौट रही थी। काशीपुर गांव के पास हाइवे पर पहुंचते ही एक करीब 50 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि उसने किशोरी का रास्ता रोककर अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उसका हाथ भी पकड़ा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रामसनेहीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महताब आलम पुत्र मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि आरोपी महताब आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने आगे बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर:रायबरेली में 105 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी में मिला बुजुर्ग का शव मिला:स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को दी सूचना, शिनाख्त का प्रयास जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment