Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोर लापता, महिला पर नहर में फेंकने का आरोप:सहारनपुर में पुलिस और गोताखोर कर रहे तलाश

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर अंशुमन के लापता होने का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है, जिसने पूछताछ में किशोर को नशीला पदार्थ देकर पूर्वी यमुना नहर में फेंकने का चौंकाने वाला दावा किया है। अंशुमन शुक्रवार दोपहर नुमाइश कैंप स्थित अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक स्कूटी सवार महिला अंशुमन को अपने साथ ले जाती हुई दिखी। फुटेज में दिखी महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जो पीड़ित परिवार की पुरानी परिचित है। करीब डेढ़ साल पहले दोनों परिवारों के बीच किसी विवाद के चलते संबंध खराब हो गए थे। पुलिस इस पुराने विवाद को घटना से जोड़कर देख रही है। अंशुमन के भाई अनुराग ने बताया कि पुलिस ने पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह लगातार बयान बदलती रही, लेकिन बाद में उसने अंशुमन को नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने और पूर्वी यमुना नहर में फेंकने की बात कबूल की। इस खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम महिला को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नहर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि, घंटों की तलाश के बावजूद देर शाम तक अंशुमन का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान संदिग्ध हैं और वह जांच को गुमराह करने की कोशिश कर सकती है। परिजन गहरे सदमे में हैं और बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस फिलहाल रंजिश, अपहरण और पैसों के लेन-देन सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। अंशुमन की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिश:दुकान के मैनेजर और गार्ड से की मारपीट, दो कारतूस लेकर फरार
    Next Article
    बिजनौर में स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा:महिलाएं बोलीं- जबरन घर में घुसे टीम के लोग, विरोध करने पर हुई कहासुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment