Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी-प्रयागराज में कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न:राजेश तिवारी ने की अध्यक्षता, बोले- बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें

    11 hours ago

    2

    0

    शनिवार को कांग्रेस के कैंप कार्यालय पुरामुफ्ती में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय सचिव प्रभारी प्रयाग जोन राजेश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राजेश तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव की शुरुआत हैं। ऐसे में हमें बूथ स्तर पर संगठन और प्रत्याशियों को मजबूत करना होगा। उन्होंने जनता के मूल मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। तिवारी ने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार देश की जनता को बदहाली की ओर धकेल रही है, जबकि कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि देश भाजपा की नीतियों से परेशान है और एक बार फिर कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि भाजपा सरकार में किसान और युवा सभी परेशान हैं। तिवारी ने नोटबंदी और गैस सिलेंडर की लाइनों का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति कर रही है। उन्होंने आगामी चुनावों में जन विश्वास के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया। तिवारी ने आगे कहा कि संगठन की समीक्षा के बाद उस पर कार्य किया जाएगा और पूरी ताकत के साथ प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस कौशांबी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने और आगामी चुनावों में जनता का विश्वास जीतने की बात कही। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक कौशांबी मनीष मिश्रा, जिला को-ऑर्डिनेटर जौनपुर सुधाकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय, जिला को-ऑर्डिनेटर प्रतापगढ़ हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष कौशांबी उदय यादव, सोशल मीडिया कौशांबी जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, निर्भय यादव, गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद, यमुनापार जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, मंजू संत, प्रतिमा त्रिपाठी और मनोज पासी सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिधनू में जल महोत्सव:ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ, पानी की टंकी समर्पित की
    Next Article
    हरदोई में कार ने बाइक को टक्कर मारी:मां की गोद से उछलकर नीचे गिरा एक महीने का मासूम, इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment