Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार हमलावरों ने मारी थी गोली, परिजनों हाईवे जाम कर किया हंगामा

    6 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार को गोली लगने से घायल हुए पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने मंगलवार दोपहर एसआरएन अस्पताल में करीब 30 घंटे तक इलाज चलने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बाइक सवार हमलावरों ने आलमचंद्र गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक पूर्व प्रधान के बेटे सूरज ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मनोज कुमार मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के बेटे सूरज ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सूरज का आरोप है कि 19 अप्रैल 2023 को वर्तमान प्रधान और कुछ अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी, लेकिन उस समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा। घटना के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और दावा किया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यह मिनी सदन है कोई खेल नहीं- ध्रमेंद्र भारद्वाज:मेरठ में समीक्षा बैठक में अन्य जिलों के डीएम और एसएसपी के न पहुंचने पर MLC ने जताई नाराजगी
    Next Article
    BJP मेयर का 10 बीघा सरकारी भूमि पर था कब्जा:मुरादाबाद में डीएम ने बाउंड्री तुड़वाकर बोर्ड लगवाया, लिखा- ये सरकारी भूमि है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment