Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में अश्लील डांस देखते मिले दो पुलिसकर्मी, VIDEO:वर्दी में मंच के पास बैठे दिखे, वीडियो सामने आने के बाद दोनों लाइन हाजिर

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में गुरुवार को दो पुलिसकर्मियों का डांस कार्यक्रम देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में मंच के पास बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने अश्लील गानों पर डांस चल रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है। मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र की हब्बूनगर चौकी का है। यहां बुधवार को मेले का आयोजन हुआ था। दिन में दंगल और रात में डांस कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ लोगों ने वीडियो कौशांबी पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी शेयर किया। हब्बूनगर में गुरुवार को मेले का आयोजन किया गया था। दिन में दंगल हुआ, जबकि रात में डांस कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी मेले में लगाई गई थी। वर्दी में मंच के पास बैठे दिखे दोनों पुलिसकर्मी वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल राघवेंद्र और गोविंद मंच के पास बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों वर्दी में थे और सामने चल रहे डांस कार्यक्रम को देख रहे थे। वीडियो में डांस के दौरान अश्लील गाने बजते भी सुनाई दे रहे हैं।कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे कौशांबी पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच और कार्रवाई शुरू हुई। सीओ ने दोनों को किया लाइन हाजिर वीडियो सामने आने के बाद ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए हेड कांस्टेबल राघवेंद्र और गोविंद पर कार्रवाई की गई। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ ने कहा कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी दिया रक्त
    Next Article
    हाथरस में घिसटकर पीटने से कुत्ते की मौत, VIDEO:गौसेवक ने वायरल वीडियो के आधार पर की शिकायत, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment