Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी के दो युवकों ने RO-ARO परीक्षा में पाई सफलता:दारानगर के कपिल दुबे और सैनी के जिग्यांशु मिश्रा बने समीक्षा अधिकारी, घरों में खुशी की लहर

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम रविवार देर रात जारी किया। आयोग ने कुल 419 रिक्तियों के सापेक्ष 419 अभ्यर्थियों को सशर्त रूप से सफल घोषित किया। इस परीक्षा में कौशांबी जिले के दो युवाओं का समीक्षा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। दारानगर के कपिल दुबे और सैनी के जिग्यांशु मिश्रा ने यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों युवाओं की इस सफलता से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और क्षेत्र में भी खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम की जानकारी मिलते ही सुबह से ही दोनों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा। दूर-दराज के रिश्तेदारों और परिचितों ने भी फोन पर शुभकामनाएं दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने 12 अधिकारियों का अप्रैल का वेतन रोका:संतकबीर नगर में आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल प्रशिक्षण बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई
    Next Article
    सामूहिक विवाह योजना में दंपति के नाम पर फर्जी आवेदन:कन्नौज में कर्मचारी पर पीड़ित दंपति को धमकी देने का आरोप, एसपी से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment