Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी डीएम ने ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं:जल निगम को 15 दिन में टूटी सड़क ठीक करने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    कौशांबी डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को सिराथू विकास खंड के उदहिन बुजुर्ग गांव में ग्राम चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के कारण टूटी सड़कों की शिकायत की। बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश इस पर जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता, जल निगम को 15 दिन के भीतर मानक के अनुरूप सड़क की मरम्मत कराने और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।ग्रामीणों ने बिजली कटौती की समस्या भी बताई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत को निर्धारित समयावधि तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाएं डीएम ने ग्रामीणों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना और आवास जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं पर ग्रामीणों ने बताया कि नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 89 परिवारों की पहचान की गई है, जिन्हें जल्द ही योजना का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 28 बच्चे इस लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रभारी उप जिलाधिकारी माज अख्तर और जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में जानलेवा हमले का आरोपी शांतिभंग में छोड़ा गया:पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग, एसएसपी से शिकायत
    Next Article
    CISCE का रिजल्ट जारी ,छात्रों में खुशी की लहर:10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment