Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे 3 लाख श्रद्धालु:सावन,सोमवार और वीकेंड के कारण बढ़ी भीड़,4 मार्ग से कराया जा रहा प्रवेश

    2 hours ago

    1

    0

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और आस्था का विशाल सैलाब देखने को मिला। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंच गए। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। मंदिर प्रशासन के अनुसार, 3 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष प्रबंधन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त लाइनें लगाई गईं, जिससे दर्शन की प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित बनाया जा सके। देखें तीन तस्वीर भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत देने के लिए मंदिर कॉरिडोर में जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। इन हैंगरों के नीचे श्रद्धालुओं को छाया और आराम मिल रहा है, जिससे उन्हें लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने में दिक्कत न हो। इसके अलावा पीने के पानी और प्राथमिक चिकित्सा की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 4 मार्ग से कराया जा रहा प्रवेश श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने चार अलग-अलग मार्ग तय किए हैं। इन रास्तों के जरिए भक्तों को चरणबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है, जिससे भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने। सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती पूरे क्षेत्र में की गई है, वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्कूलों में अवकाश और वीकेंड के कारण बढ़ी भीड़ सावन, सोमवार और वीकेंड के मेल की वजह से काशी में श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह की भीड़ बनी रह सकती है, जिसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गर्मी बढ़ने के कारण जानिए क्या है मंदिर प्रशासन की व्यवस्था CEO विश्व भूषण मिश्र ने कहा - गर्मी में श्री विश्वनाथ महादेव का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर न्यास ने तीक्ष्ण धूप और गर्मी से बचाव के समस्त प्रबंध श्रद्धालुओं के लिए किए हैं। सम्पूर्ण धाम परिसर में जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के पैर न जलें इस प्रयोजन से पटसन के मैट बिछाए गए हैं। यह पटसन मैट विशेष रूप से भारतीय पटसन निगम लिमिटेड से मंगवाया गया है। धाम परिसर में पेयजल, कूलर पंखे और ओआरएस की व्यवस्था भी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन:पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी, तकनीक से जुड़ेंगी महिलाएं
    Next Article
    कौशांबी में 21 आंगनबाड़ी केंद्र लोकार्पित, 1775 को स्मार्टफोन:कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment