Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी विश्वनाथ के नए CEO सत्यम मिश्र ने संभाला पदभार:श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन को बताया प्राथमिकता

    1 hour ago

    1

    0

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सत्यम मिश्र ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने सपरिवार काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मंदिर न्यास और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी का स्वागत किया। सत्यम मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ की चर्चा पदभार संभालने के बाद CEO सत्यम मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही दर्शन-पूजन की व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने, व्यवस्थाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा, ताकि देश-विदेश से काशी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धाम में बेहतर अनुभव मिल सके। धाम की गरिमा के अनुरूप व्यवस्था पर जोर नवनियुक्त CEO ने श्री काशी विश्वनाथ धाम की धार्मिक और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को संचालित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ धाम की परंपराओं और गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए। पदभार ग्रहण के साथ ही सत्यम मिश्र के सामने श्री काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में इको स्पोर्ट्स कार से 50.8 किलो गांजा बरामद:ओडिशा से बांदा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, कार समेत 35 लाख का माल जब्त
    Next Article
    अमेठी पुलिस ने 107 किलो गांजा नष्ट:कीमत 53 लाख 95 हजार रुपये; सीओ की मौजूदगी में सुलतानपुर में हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment