Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:हरदोई में 30 दिन के मोबाइल रिचार्ज समेत कई मांगें रखीं

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने शनिवार को मासिक बैठक के बाद जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने मोबाइल रिचार्ज को 30 दिन का करने, निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण और प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों के लिए मुआवजे सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट ग्राउंड में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष और प्रांतीय सचिव लल्ला सिंह की अध्यक्षता और नेतृत्व में हुई। यूनियन ने मांग की निजी स्कूलों द्वारा फीस और कोर्स के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही, सभी निजी और सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक से अंतिम डिग्री तक शिक्षा का कोर्स और फीस एक समान की जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सभी जनप्रतिनिधि (विधायक, सांसद और मंत्री) तथा अधिकारी के बच्चे के आम छात्रों के साथ पढ़ाई करें, ऐसी व्यवस्था तुरंत लागू की जाए। योजनाओं को तत्काल लागू करने की मांग की किसानों ने मोबाइल रिचार्ज प्लान को पूरे 30 दिन का करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एक वर्ष के लिए इनकमिंग सुविधा मुफ्त दिए जाने की भी अपील की। असामयिक भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों के लिए प्रति बीघा कम से कम 10,000 रुपये की क्षतिपूर्ति राहत राशि प्रदान करने की मांग की। सवायजपुर विधानसभा के तहत कटियारी में पलिया मामगंगा सेतु से दहेलिया होते हुए चियासर गंगा घाट तक जाने वाले जर्जर सड़क मार्ग को दो लेन डामरीकृत कराने की मांग की गई। जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक शवदाह गृह और खेल मैदान नहीं बनवाए गए हैं। उनका ड्रोन सर्वे कराकर इन दोनों जनहितकारी योजनाओं को तत्काल लागू करने की मांग की गई। तहसील सवायजपुर के अंतर्गत बरवन रजबहा और उससे जल पोषित पकरी अलपिका नहर की टेल तक सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। बैठक में अजयपाल गौण (जिला सलाहकार), मदनपाल कुशवाहा (ब्लॉक उपाध्यक्ष), महेंद्र सिंह (तहसील उपाध्यक्ष), समलड़ैते गौतम (तहसील सचिव) और कमला गौतम (ग्रामसभा सदस्य) सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT स्टूडेंट की रेव पार्टी में छापा, सपा सांसद की नेमप्लेट पर महिलाओं ने चलाई चप्पल
    Next Article
    कानपुर में एक महीने में 1800 शादियों में बजेगी शहनाई:अक्षय तृतीया को 800 करोड़ का कारोबार की उम्मीद, गेस्टहाउस और होटलों की बुकिंग शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment