Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान यूनियन की महिलाओं का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्मार्ट मीटर के विरोध में जन आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। अब किसान यूनियन की महिलाओं ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। करीब आधा सैकड़ा महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचीं और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों को लूटा और ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं तो वातानुकूलित कमरों में रहते हैं, जबकि गरीबों के घरों में रात 12 बजे घुसकर कूलर-पंखे बंद करने की धमकी देते हैं। स्मार्ट मीटर के खिलाफ कई प्रदर्शन हो चुके प्रदर्शनकारियों के अनुसार, लोग स्मार्ट मीटर का बिल भरने में असमर्थ हैं। उनका कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। महिलाओं ने पुराने मीटर का चलन फिर से शुरू करने की मांग की और कहा कि इसके लिए उन्हें कोई भी लड़ाई लड़नी पड़ी तो वे लड़ेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी बांदा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कई प्रदर्शन हो चुके हैं। बीते दिनों 'बेलन गैंग' की सैकड़ों महिलाओं ने भी स्मार्ट मीटर के विरोध में उग्र प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएसबी बैंक प्रयागराज शाखा ने मनाई पहली वर्षगांठ:ग्राहक-व्यापारी जुटे, 100 साल पुराना बैंक, बेहतर सेवा का वादा
    Next Article
    फर्रुखाबाद में बेटों ने पिता की हत्या की:जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका, एक हत्यारोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment