Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों को मुफ्त और 50% अनुदान पर बीज:2026-27 बीज योजना लागू, ई-लॉटरी से चयन; ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को राहत देने और फसल उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से बीज वितरण योजना लागू की है। इस योजना के तहत किसानों को विभिन्न फसलों के बीज निःशुल्क और 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे किसानों की लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत ढैचा, धान, उड़द, मूंग, अरहर, ज्वार, बाजरा, मक्का, सांवा, कोदो और मंडुआ (रागी) के सामान्य, संकुल तथा संकर बीज किसानों को दिए जाएंगे। बीज वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों को कृषि दर्शन-1 पोर्टल (agriculture.up.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। कृषि विभाग के अनुसार, केवल वही किसान आवेदन कर सकेंगे जो विभाग में पहले से पंजीकृत हैं। आवेदन के बाद चयनित किसानों को जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों से पीओएस मशीन के माध्यम से बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे। यदि किसी किसान को ऑनलाइन आवेदन में परेशानी होती है, तो वह अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकता है और वहीं से अपनी बुकिंग भी करा सकता है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से समय रहते अपना आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन होने की स्थिति में चयन केवल ई-लॉटरी के माध्यम से ही किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, ₹20,000 नकद और टैबलेट बरामद
    Next Article
    आरती ने NMMSE में 131 अंक पाकर जिला टॉप किया:घर पहुंचकर साइकिल से सम्मानित; शिक्षकों, परिवार में खुशी की लहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment