Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान की बेटी कीर्ति ने फिरोजाबाद हाईस्कूल में किया टॉप:600 में से 567 अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया

    8 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। नगला पिपरानी स्थित श्रीमती भूदेवी इंटर कॉलेज की छात्रा कीर्ति ने 600 में से 567 अंक (94.50 प्रतिशत) प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। किसान परिवार से आने वाली कीर्ति ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उनके पिता धर्मेंद्र कुमार खेती करते हैं, जबकि मां नविता देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद कीर्ति ने नियमित अध्ययन के बल पर यह मुकाम पाया। कीर्ति ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग छह घंटे पढ़ाई करती थीं और लिखकर याद करने की आदत ने उन्हें बेहतर परिणाम दिलाया। वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती हैं और अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती हैं। उनके बड़े भाई राकेश, जो सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं, ने भी उनकी पढ़ाई में सहयोग किया। कीर्ति को पढ़ाई के साथ क्रिकेट खेलना पसंद है, लेकिन उन्होंने पढ़ाई को प्राथमिकता दी और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। दूसरे स्थान पर पुरातन एसवीएम इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद के अनमोल सिंह, दीपक कुमार और विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से 565 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर मधु माहेश्वरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद की नव्या और श्री कालेश्वर विद्या मंदिर, फरिहा के भरतकांत रहे, जिन्होंने 562 अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर पुरातन एसवीएम इंटर कॉलेज की खुशी और वीआरआरवी हाई स्कूल, श्योमई के अस्मित (558 अंक), पांचवें स्थान पर पीआरटीएस इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद के आयुष्मान सिंह और कुशाग्र यादव (557 अंक) रहे। छठे स्थान पर आयुष, राघवेंद्र और रितिक राजपूत (556 अंक), सातवें स्थान पर वंशिका और समृद्धि (554 अंक), आठवें स्थान पर श्रीमती कमला देवी इंटर कॉलेज, आसफाबाद की वंशिका (553 अंक), नौवें स्थान पर समीक्षा और स्वास्ती जैन (552 अंक) तथा दसवें स्थान पर शिवा, रोनाक्षी और कन्हैया (551 अंक) रहे। टॉप-10 सूची में शिकोहाबाद क्षेत्र के विद्यालयों का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर अभिभावकों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। विभिन्न विद्यालयों में मेधावी छात्रों के सम्मान की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागेश्वर बाबा की कथा का आज तीसरा दिन:धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में जुटी भीड़, वीवीआईपी के आने से श्रद्धालु रोके गए
    Next Article
    बिजनौर में हाईस्कूल परिणाम घोषित, सृष्टि चौहान जिला टॉपर:95.83% अंक प्राप्त किए, पिता किसान हैं, मां हाउस वाइफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment