Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज पुलिस ने 33 वारंटी, 2 वांछित गिरफ्तार किए:एसपी ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर चला विशेष अभियान, सभी को जेल भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज पुलिस ने रविवार को एक विशेष अभियान चलाकर 33 वारंटियों और 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जिले में फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश जारी किए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान, जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने उन 33 वारंटियों को गिरफ्तार किया जो न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद पेश नहीं हो रहे थे। इसके अतिरिक्त, दो अन्य मामलों में फरार चल रहे वांछित अपराधियों को भी पकड़ा गया। थानावार विवरण के अनुसार, कासगंज पुलिस ने 5 वारंटी, सोरों पुलिस ने 8 वारंटी और ढोलना पुलिस ने 2 वारंटी गिरफ्तार किए। सहावर पुलिस ने 3 वारंटी और एक वांछित अभियुक्त को पकड़ा, जबकि अमांपुर पुलिस ने 3 वारंटी और एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सुन्नगढ़ी पुलिस ने 1 वारंटी को गिरफ्तार किया। पटियाली सर्किल के थाना गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा और सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर चलती कार में लगी आग, VIDEO:बागपत मे धू- धूकर गाड़ी जली, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
    Next Article
    हाथरस में मल्टीपरपज बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण:सांसद अनूप प्रधान ने किया उद्घाटन, ₹1.51 करोड़ की लागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment