Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में पर्यावरण, वृक्षारोपण समितियों की संयुक्त बैठक:वृक्षारोपण, अपशिष्ट प्रबंधन और गंगा संरक्षण पर चर्चा हुई

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज के विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति और जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में वृक्षारोपण लक्ष्यों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और गंगा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण के लक्ष्य पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे आगामी वृक्षारोपण की विस्तृत कार्ययोजना जल्द से जल्द तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करें। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में नगर निकायों से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट के निस्तारण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें कम्पोस्ट निर्माण, आर.डी.एफ., वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं, अपशिष्ट संग्रहण और परिवहन जैसे पहलुओं पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट, अस्पतालों से निकलने वाले जैव-चिकित्सा अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ई-वेस्ट निस्तारण और औद्योगिक प्रदूषण की निगरानी पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जनपद में गंगा आरती के आयोजन, गंगा संरक्षण और जनजागरूकता अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। जल गुणवत्ता में सुधार, नदियों-नालों की स्थिति और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से संबंधित सैंपलिंग रिपोर्टों पर भी चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गंगा ग्रामों में स्थापित आर.आर.सी. (रिकवरी एंड रीसाइक्लिंग सेंटर) सेंटरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामों से ठोस अपशिष्ट का नियमित संग्रहण, पृथक्करण और उचित निस्तारण हो सके। गंगा संरक्षण के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को दिए गए प्रशिक्षण के बाद उनकी सहभागिता और प्रगति की समीक्षा भी की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को स्वीकृत कार्ययोजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज में बारात में मारपीट से युवक की मौत:स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मांग:बरेली में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कसाईखाने बंद करने और गो-तस्करी पर संपत्ति कुर्की की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment