Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में 11 पुलिसकर्मियों का तबादला:एसपी ओपी सिंह ने जारी की फेरबदल सूची

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इन तबादलों में मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर भेजा गया है। यह निर्णय जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया। आपको बतादे जारी सूची के अनुसार, पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न थानों और साइबर अपराध शाखा तक पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से थाना कासगंज भेजा गया है। आरक्षी रवी राजपूत को पुलिस लाइन से थाना सहावर, आरक्षी उमेश कुमार को थाना कासगंज से थाना सि ढ पुरा भेज गया है। वहीं मुख्य आरक्षी विपिन कुमार का तबादला थाना गंजडुंडवारा से थाना दोलना किया गया है। मुख्य आरक्षी अमीर चंद्र को थाना गंजडुंडवारा भेजा गया है। आरक्षी अवनीश कुमार को थाना गंज से थाना अमापुर, मुख्य आरक्षी हरेंद्र सिंह का थाना सहावर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें पुलिस लाइन से थाना साइबर अपराध भेजा गया है। मुख्य आरक्षी गिर्राज सिंह को थाना अमांपुर से थाना साइबर अपराध स्थानांतरित किया गया है। आरक्षी अभय तोमर को थाना सिढ़पुरा वैश्य से थाना साइबर अपराध भेजा गया है। आरक्षी अनुज कुमार को थाना अमांपुर से साइबर सेल और आरक्षी सुखवीर सिंह को थाना सहावर से साइबर सेल स्थानांतरित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती के गौरा तिराहे पर ट्रेलर-कार भिड़ंत:हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन गंभीर घायल
    Next Article
    एटा में स्कूलों का समय बदला सुबह 7:30 बजे खुलेंगे:भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment