Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण वर्ग की योजना बैठक:जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और मानवेन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कासगंज इकाई द्वारा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग की योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीकृष्णकान्त वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं। जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और संगठनात्मक दक्षता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंचासीन पदाधिकारियों में गौरीशंकर शर्मा, केत सिंह वर्मा, रमेश साहू, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, के.पी. सिंह और नवल कुलश्रेष्ठ शामिल थे। बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में राजवीर सिंह भल्ला, के.पी. सिंह, शिवकुमार भारद्वाज, डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान, रामनिवास राजपूत, सुरेश माहेश्वरी, आकाशदीप रानू, महेंद्र बघेल, संजय सोलंकी, डॉ. शिवप्रताप सोलंकी, अनुरोध प्रताप सिंह, रविन्द्र ब्रह्मचारी, रूप किशोर कुशवाह, कुलदीप प्रतिहार, विजय लक्ष्मी कश्यप, प्रीति श्रीवास्तव, शरद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम प्रधान और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्दन में घुसी लकड़ी की गोली:सीटी स्कैन से खुलासा, मऊ में डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई युवक की जान
    Next Article
    देवरिया में 8 मई तक श्रीमद्भागवत कथा:रामलीला मैदान पर ब्रह्मज्ञान प्रसार के साथ दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment