Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक के Harangi Dam में नाव पलटने से सूरत के दंपति की मौत, 2 बच्चे सुरक्षित

    11 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के कोडगु जिले में हरंगी बांध के पीछे के जलक्षेत्र में नाव पलटने से गुजरात के एक दंपति की डूबकर मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चों को बचा लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान गुजरात के सूरत निवासी धर्मेश (50) और उनकी पत्नी निम्मी (48) के रूप में हुई है।हादसे में उनका बेटा और बेटी बच गए जिनकी उम्र 21 और 24 साल है। पुलिस के अनुसार परिवार शुक्रवार शाम को इलाके में एक निजी कंपनी द्वारा संचालित ‘वॉटर एडवेंचर’ गतिविधियों के तहत बोटिंग करने गया था। चारों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, तभी अचानक नाव पलट गई।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति कथित तौर पर पलटी हुई नाव के नीचे फंस गया और डूबने से उनकी मौत हो गई। उनके दोनों बच्चे पानी में गिर गए थे जिन्हें बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि कुशलनगर ग्रामीण थाने में नौका चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tata Steel Foundation का जनजातीय सम्मेलन 'संवाद' जमशेदपुर में, जुटेंगे 2,500 प्रतिभागी
    Next Article
    मैसूर में पीएम मोदी ने फिर से जीता दिल: मंच पर बीमार हुईं 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की खुद की मदद, अपने काफिले के डॉक्टर से दिलवाया इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment