Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर कुलदीप पत्नी वंशिका संग सतगुरु माता सुदीक्षा से मिले:कानपुर में कल संत निरंकारी समागम, 1 लाख लोगों का भोजन बन रहा

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के निराला नगर रेलवे ग्राउंड में रविवार, 22 मार्च को संत निरंकारी समागम होगा। समागम की पूर्व संध्या पर शनिवार देर रात भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ सतगुरु माता सुदीक्षा से मिलने पहुंचे। दोनों ने माता का आशीर्वाद लिया। खेल के मैदान पर फिरकी से दिग्गजों को छकाने वाले कुलदीप यहां पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। समागम में देश-विदेश से अनुयायियों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। रविवार तक करीब 1 से 1.5 लाख अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है। यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी मिशन के सेवादार ही संभाल रहे हैं। समागम स्थल पर लंगर की व्यवस्था बड़े स्तर पर की गई है। 55 महात्मा और 150 बहनें भोजन तैयार करने में जुटी हैं। 22 डीजल की विशेष भट्ठियों, आटा गूथने वाली मशीनों और बड़ी कड़ाही में एक बार में साढ़े तीन कुंतल तक सब्जी, खीर, दाल और हलुआ तैयार किया जा रहा है। एक मशीन में एक बार में 40-40 किलो आटा गूथा जा रहा है। लंगर सुबह 8 बजे से देर रात तक लगातार चल रहा है। मेरठ और सहारनपुर की टीमें पूरी व्यवस्था संभाल रही हैं। प्रवचन देंगी सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज समागम में सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता रमित चंदानी अनुयायियों को प्रवचन देंगे। कार्यक्रम में अनुशासन, एकाग्रता और समन्वय जैसे गुणों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया जाएगा। खासकर युवाओं को अध्यात्म के जरिए मानसिक तनाव से दूर रहने और सकारात्मक जीवन जीने की सीख दी जाएगी। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा सत्संग रविवार को मुख्य सत्संग कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें 18 से 45 वर्ष के युवाओं समेत हर वर्ग के श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार समागम का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देना है। प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पार्किंग, शुद्ध पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की तैनाती भी की गई है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर शांति और सद्भाव का संदेश ग्रहण करें। स्टॉल और फोटो जोन बना आकर्षण का केंद्र समागम स्थल पर 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष फोटो जोन भी बनाया गया है, जहां सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रतिमाएं 70 से 500 रुपए तक में उपलब्ध हैं। इन्हें खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में सस्ती सब्जी PAC-जवान का महिला पर जानलेवा हमला:सब्जी विक्रेताओं पर बरसाई लोहे की रॉड, पति के ऊपर लेटी महिला के सिर फोड़ा
    Next Article
    फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार:पोल शीशे के हुए आर-पार, एक बच्चे की मौत; महिला समेत दो अन्य घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment