Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुरुक्षेत्र में नशे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:मंगाने वाला भी काबू, 10 लाख कीमत की अफीम बरामद; यूपी के रहने वाले

    4 hours ago

    1

    0

    कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से पुलिस ने यूपी के दो युवकों को 450 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कार में अफीम सप्लाई करने के लिए आए थे। पुलिस ने आरोपी युवराज निवासी ताहरपुर जिला बिजनौर और राजकुमार निवासी करैली जिला बरेली को कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस अफीम की इंटरनेशनल मार्केट में करीब 10 लाख रुपए कीमत आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी युवराज और राजकुमार की निशानदेही पर अफीम मंगवाने के आरोपी रामफल उर्फ काला निवासी तलहेड़ी को भी दबोच लिया। पुलिस इनके क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच भी कर रही है। कार में अफीम लेकर पिहोवा आए सीआईए-1 के इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पिहोवा में चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि युवराज और राजकुमार यूपी के रहने वाले हैं। दोनों अफीम बेचने का धंधा करते हैं। आज भी दोनों अपनी कार (UP20CK 5033) में बरेली से अफीम लेकर पिहोवा एरिया में आए हुए हैं। इस समय दोनों कार में कैथल रोड पर एक धर्मकांटे के पास खड़े हैं। कैथल रोड से दबोचा आरोपी सूचना पर टीम कैथल रोड पर पहुंची, जहां यूपी नंबर की कार खड़ी दिखाई दी। टीम ने तुरंत कार को घेर लिया और कार में बैठे दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की। उनकी तलाशी लेने पर कार से 450 ग्राम अफीम बरामद हई। अफीम मंगवाने वाला भी गिरफ्तार पुलिस ने उनके खिलाफ थाना शहर पिहोवा में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अफीम मंगवाने के आरोपी रामफल उर्फ काला को काबू किया। कोर्ट के ऑर्डर से पुलिस ने युवराज और राजकुमार को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में एंबुलेंस ने बच्ची को रौंदा, मौत:ड्राइवर फरार, दादी के साथ खेत जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    IPL- राजस्थान ने 211 रन का टारगेट दिया:सुदर्शन के साथ कुमार कुशाग्र ओपनिंग उतरे; गुजरात ने 4 ओवर में 40 रन बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment