Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार शोरूम कर्मचारी पर 8 लाख की ठगी का आरोप:बुलंदशहर में कई ग्राहकों से बुकिंग के नाम पर ली धनराशि, मुकदमा दर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक कार शोरूम के कर्मचारी पर ग्राहकों से लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगा है। कंपनी के निदेशक की शिकायत पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, भूड़ चौराहे स्थित कार शोरूम के अधिकृत प्रतिनिधि विनीत चड्ढा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दीपेन्द्र सिंह नामक कर्मचारी अगस्त 2025 से सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। दीपेन्द्र 10 फरवरी 2026 से बिना सूचना के अनुपस्थित है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब 12 फरवरी 2026 को एक ग्राहक शोरूम पहुंचा। ग्राहक ने बताया कि उसने वाहन खरीदने के लिए आरोपी दीपेन्द्र सिंह के व्यक्तिगत बैंक खाते में 3,39,998 रुपये ट्रांसफर किए थे। इस शिकायत के बाद शोरूम ने आंतरिक जांच की। जांच में सामने आया कि दीपेन्द्र ने अन्य कई ग्राहकों से भी अपने निजी खाते में पैसे मंगवाए थे। कुल मिलाकर, आरोपी ने अलग-अलग ग्राहकों से लगभग 8,12,998 रुपए की धनराशि अपने व्यक्तिगत खाते में प्राप्त की। कंपनी ने बताया कि शोरूम में स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी कर्मचारी के व्यक्तिगत खाते में भुगतान न किया जाए। इसके बावजूद आरोपी ने धोखाधड़ी की। इस घटना से ग्राहकों को आर्थिक नुकसान हुआ है और कंपनी की साख को भी ठेस पहुंची है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपी दीपेन्द्र सिंह और उसके संभावित सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही, पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने का भी अनुरोध किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए दो युवक:रायबरेली में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    दुकान में लगी आग, तीन लाख की संपत्ति नष्ट:बहराइच में स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment