Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार ने युवक को रौंदा, 2 किमी तक घसीटा:होमगार्ड परीक्षा से लौट रहे अभ्यर्थी की मौत, बचाने में सिपाही घायल

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में होमगार्ड परीक्षा देकर लौट रहे युवक को कार सवार ने रौंद दिया। कार सवार ने पहले टक्कर मारी और फिर युवक को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता रहा। सोमवार शाम हुए हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में एक सिपाही भी घायल हो गया। मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा बकेवर क्षेत्र के सराय मिट्ठे के पास हुआ। औरैया जिले के जेतापुर कोतवाली निवासी 30 वर्षीय महेंद्र सिंह दोहरे होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। गोमती पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महेंद्र कार के नीचे फंस गए, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता रहा। इस दौरान उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सिपाही भी हुआ घायल, मची अफरा-तफरी घटना को देख मौके पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही प्रवीण सिंह ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने घटना को लेकर जमकर आक्रोश जताया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पुलिस जांच में जुटी मृतक के भाई नरेंद्र ने बताया कि महेंद्र पढ़ाई में होनहार था और बी.एड. कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी और पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं। महेंद्र परिवार का सहारा बनने की कोशिश में था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया। मां रामकली देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर कार चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज में खराब वेंटिलेटर पर लगाई फटकार:ICU, पेयजल, साफ-सफाई और उपचार व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    यूपी पुलिस क्लस्टर के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने दिखाया दम:13 जोन के 564 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा ,30 अप्रैल तक चलेगी प्रतियोगिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment