Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार में सामने से भिड़ी बाइक, ड्राइवर जिंदा जल गया:स्टेयरिंग में फंसा तड़पता रहा, संभल में बाइक सवार की भी कुचलकर मौत

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में कार में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार एक युवक कार से कुचलकर मर गया। कार और बाइक की सामने से टक्कर हुई, जिसके बाद कार चालक ने कंट्रोल खो दिया। कार सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई। कार में सवार चार लोग उसी में फंस गए। किसी तरह से आसपास के ग्रामीणों ने तीन लोगों को बाहर निकाला। लेकिन कार चालक स्टेयरिंग की वजह से कार में ही फंस गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, कुचलने से बाइक सवार की भी मौत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग को बुझाया। पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा। साथ ही कार चालक और बाइक चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसा चंदौसी थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर आटा गांव के पास का है। जानिए पूरा मामला सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई और वह कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक की भी टक्कर लगने से मौत हो गई। बताया गया कि कार में सवार लोग कुछ समझ पाते और बाहर निकल पाते, उससे पहले ही आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार मृतक की पहचान अवधेश कुमार (45) पुत्र ओमकार निवासी कस्बा हयातनगर और कार चालक की पहचान आस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी बदायूं के रूप में हुई है। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी विजय यादव ने बताया- कार पेड़ से टकराई थी। जब मैं वहां से गुजर रहा था तो गाड़ी में आग लगी हुई थी। लोगों की मदद से हमने कार का गेट तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला। तीन लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक व्यक्ति के पैर फंस गए थे। आग तेजी से फैल गई और स्थिति अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते उसे बाहर नहीं निकाल पाए और वह कार में जिंदा जल गया। बहजोई क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना बनियाठेर क्षेत्र के अटा गांव के पास चंदौसी-बबराला मार्ग पर कार में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार एक बाइक से टकराने से बचने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से कार में सवार तीन घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। साथ ही बाइक सवार व्यक्ति की भी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। घायलों से पूछताछ में पता चला है कि वे जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव अल्हेपुर के रहने वाले हैं और यहां एक जन्मदिन की पार्टी में आए हुए थे। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- आजम और बेटे अब्दुल्ला की 7-7 साल की सजा बरकरार:फर्जी पैन कार्ड मामले में फैसला; बेटे को चुनाव लड़ाने के लिए उम्र बढ़ाई थी सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई गई है। रामपुर कोर्ट ने पैन कार्ड फ्रॉड से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में यह फैसला सुनाया। इससे पहले MP-MLA कोर्ट ने भी दोनों को सात साल की सजा दी थी। इसके खिलाफ आजम और उनके बेटे ने सेशन कोर्ट में अपील की थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा-कांग्रेस का झंडा फूंकने पर अपर्णा यादव से नाराज भाजपा:बिना भीड़ के प्रदर्शन करने पहुंची थीं; अखिलेश ने तंज कसा था
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में LURN शुल्क नहीं देना होगा:छात्रों के प्रदर्शन से मिली राहत, सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों की फीस बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment