Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर विश्वविद्यालय में हनुमान कथा का आयोजन:संत विजय कौशल महाराज दे रहे जीवन उपयोगी संदेश, 29 मार्च तक चलेगा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर स्थित विश्वविद्यालय में हनुमान कथा का आयोजन किया जा रहा है। संत विजय कौशल महाराज श्रद्धालुओं को जीवनोपयोगी संदेश दे रहे हैं। यह कथा 29 मार्च 2026 तक चलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। कथा के दूसरे दिन महाराज विजय कौशल ने हनुमान जी को भगवान का द्वारपाल बताया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के माध्यम से ही भगवान तक पहुंचा जा सकता है। महाराज ने हनुमान चालीसा के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि इसका पाठ किसी भी समय करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। संत विजय कौशल ने माता के आशीर्वाद के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि माँ का आशीर्वाद निष्छल और निरपेक्ष होता है, जिसे कोई बाधित नहीं कर सकता। उन्होंने सुमित्रा जी द्वारा लक्ष्मण जी को दिए गए उपदेश का उदाहरण देते हुए जीवन में त्याग, समर्पण और मर्यादा के विशेष महत्व को समझाया। सामाजिक व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए महाराज ने कहा कि लोग साधु-संतों के दर्शन के लिए उत्सुक रहते हैं, लेकिन जब परिवार का कोई सदस्य संन्यास की इच्छा व्यक्त करता है तो उसे रोका जाता है। उन्होंने हनुमान जी के लंका गमन प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि महान कार्यों में बाधाएँ आती हैं और कभी-कभी प्रतिष्ठित लोग भी विरोध करते हैं। महाराज ने विनम्रता का संदेश देते हुए कहा कि जो व्यक्ति सबके सामने झुकता है, भगवान भी उसके सामने झुक जाते हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि शॉर्टकट अपनाकर सफलता पाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति अंततः ठगा जाता है। अंत में, महाराज विजय कौशल ने सभी श्रद्धालुओं से हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.के. पॉलीवाल, उपाध्यक्ष अनूप पचौरी, मंत्री उमेश निगम और संयोजक डॉ. विवेक द्विवेदी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि यह कथा कानपुर विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में तीसरे दिन भी दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर:ईद से जारी विवाद, छतों पर पाए गए पत्थरों के ढेर; थाना प्रभारी सस्पेंड
    Next Article
    भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि:आइसा ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment