Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में प्रेम विवाह विवाद में युवक की मौत:परिजन 28 घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी, 6 लोगों पर FIR

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में प्रेम विवाह विवाद में एक युवक की मौत हो गई। भोगनीपुर निवासी अवधेश उर्फ मोनू (22) की इलाज के दौरान मौत के बाद परिवार में आक्रोश है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से मना कर दिया। मामला भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अवधेश उर्फ मोनू ने मोहल्ले की युवती रोशन (पुत्री दिलशाद) से प्रेम विवाह किया था। यह विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। जिससे युवती के परिजन नाराज थे। आरोप है कि इसी विवाद के चलते 18 जनवरी 2026 को युवती पक्ष के लोगों ने अवधेश के साथ मारपीट की थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग घायल अवधेश को इलाज के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लंबे समय तक उपचार के बाद, 6 अप्रैल को डॉक्टरों ने उसे जवाब दे दिया। 7 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उसकी मृत्यु हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले आए। हालांकि, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। 28 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। जिससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेम विवाह से नाराज होकर युवक की हत्या की गई है। पहले दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। परिजनों और इन संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। अकबरपुर सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया- 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों की सहमति बन गई है। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे है। आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में भाजपा मीडिया प्रभारी पर रेप का आरोप:पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी
    Next Article
    सीतापुर में खेतों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग के अफसरों ने पैरों के निशान देखे, किसान खेतों से भागे, लगाया पिंजरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment